Description
शिशु शोषान्तक कैपसूल (Shishu Shoshantak Capsule)
Shishu Shoshantak Capsule
घटक- 1 कैपसूल में घटकों की मात्रा – गोदन्ती भस्म 100 मिग्रा., शंख भस्म 25 मिग्रा., कपर्द भस्म 50 मिग्रा., कच्छपपृष्ठ भस्म 50 मिग्रा, प्रवाल भस्म 50 मिग्रा., सीप भस्म 25 मिग्रा.।
रोग निर्देश-यह कैपसूल बच्चों के सूखा रोग तथा अस्थिमादर्व रोग पर अद्वितीय कार्य कर है। गर्भावस्था में माता के निर्बल होने पर या बाल्यावस्था में माता के रुग्ण हो जाने पर या अन्य किसी कारण से बालक का पोषण सम्यक् रूप से जब नहीं हो पाता तब इन कैपसूलों के प्रयोग से उपर्युक्त लक्षणों में शीघ्र लाभ होता है। अैर बच्च धीरे-धीरे प्राकृत अवस्था में आने लगता है।
मात्रा एवं अनुपान – सुबह तथा शाम को 1-1 कैपसूल पानी के साथ निगलवायें। यदि बच्चा निगलने में असमर्थ हो तो तोड़कर औषधि को शहद में या गर्म बालविट में चटावें। जिन स्त्रियों के शिशु दुर्बल उत्पन्न होते है। उन गर्भिणियों को गर्भावस्था में यह कैपसूल 3-4 माह तक सेवन कराने से प्रसूत शिशु बलवान उत्पन्न होता है।
विशेष – दुर्बल बच्चों के लिये गर्ग बालविट जन्म घुट्टी तथा बालविट ड्राप्स का प्रयोग भी लाभदायक है। बाह्य प्रयोग के लिये गर्ग निर्मित शिशुरक्षक लाल तैल का उपयोग लाभदायक है।
पैकिंग : 500 कैपसूल, 120 कैपसूल, 60 कैपसूल।











































































































































































































































































































Reviews
There are no reviews yet.